आर्य समाज की संध्या शाखा में भाग लें — बालकों का शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास:

0
63

आर्य समाज का युवा संगठन आर्य वीर दल, आर्य समाज मंदिर महाराणा प्रताप कॉलोनी, गंज सीहोर द्वारा नित्य प्रति संध्या शाखा का शुभारंभ किया गया है। यह शाखा प्रतिदिन सांय 7 बजे से 8 बजे तक संचालित की जा रही है।

यह शाखा बालकों और बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसमें अनुशासन, योगाभ्यास, देशभक्ति, सेवा भावना एवं वेद आधारित जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती है।

आप सभी अभिभावकों से विनम्र अनुरोध है कि अपने बच्चों को नियमित रूप से इस संध्या प्रशिक्षण शाखा में भेजें, जिससे वे एक स्वस्थ, चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।


📍 स्थान
आर्य समाज मंदिर, महाराणा प्रताप कॉलोनी, फॉरेस्ट के पास, गंज सीहोर (म.प्र.)

📞 संपर्क करें
📱 6260547277, 9343268100

निवेदक
आर्य समाज मंदिर, महाराणा प्रताप कॉलोनी, गंज सीहोर

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👈🎵🎶

.