सुनो प्रभु वर कृपा करके

0
13

सुनो प्रभु वर कृपा करके

सुनो प्रभु वर कृपा करके
यह इक विनती हमारी है।
रहे इस बालिका पर सर्वदा
छाया तुम्हारी है।।

बने वीरांगना विदुषी सुशीला
मधु वचन बोले।
अटल शुभ सत्य के
पथ पर रहे, हो लाभकारी है।।

बने सीता सावित्री,
लक्ष्मी, दुर्गा सी क्षत्राणी।
करे उद्धार भारत का
मिटावे पीर सारी है।।

लक्ष्य जीवन का समझे यह,
करे उपकार दुखियों का।
करे यह कार्य जगती में
बढ़े यश कीर्ति प्यारी है।।

रखा है वेद विधि से नाम
शुभ उत्सव मनाया है।
फले फूले सदा सुख में
देव कन्या कुमारी है।।