शिवाजी तुम्हें रण में जाना पड़ेगा।

0
10

शिवाजी तुम्हें रण में जाना पड़ेगा। (तर्ज- शहीदों के खून का असर देख लेना)

शिवाजी तुम्हें रंण में
जाना पड़ेगा।
विजय सिंहगढ़ कर
दिखाना पड़ेगा।। शिवाजी०

तुम्हें लोरियाँ देके पाला है मैंने।
मेरी आज्ञा को अब निभाना पड़ेगा ।।
शिवाजी० दिखा जाके तू
अपनी ताकत के जौहर।
वहाँ भगवा झण्डा लहराना पड़ेगा ।।

शिवाजी० बनी शेर तलवार
को लेके निकलो।
किला दुश्मनों से छुड़ाना पड़ेगा।।

शिवाजी० मेरे लाल
ऋषियों की सन्तान सोई।
उन्हें वेद मार्ग दिखाना पड़ेगा।। शिवाजी०