गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं ने लहराया परचम
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (नई दिल्ली) एवं ICCR (Indian Council for Cultural Relations) के प्रकल्प Little Guru द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ‘संस्कृत ओलंपियाड’ में
गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं ने जीते 6 राष्ट्रीय पुरस्कार तथा राज्य स्तर के सभी 12 पुरस्कार।
गौरव का विषय है कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (नई दिल्ली) एवं ICCR (Indian Council for Cultural Relations) के प्रकल्प Little Guru द्वारा आयोजित ‘संस्कृत ओलंपियाड’ में गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर कुल छह स्थान तथा राज्य स्तर पर चारों वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय सभी स्थान प्राप्त किए।
3 सितंबर 2023 को संपन्न हुई यह ऑनलाइन प्रतियोगिता मुख्यतः चार वर्गों में विभक्त थी;
कनिष्ठ वर्ग- 6-8 कक्षा,
मध्यम वर्ग- 9-12 कक्षा,
स्नातक वर्ग- BA/शास्त्री,
परास्नातक वर्ग- MA/आचार्य।
संस्कृत वाङ्मय तथा सामान्य ज्ञान व तर्कशक्ति परीक्षण के आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता में मानवी एवं नैंसी ने अपने-अपने वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान, ज्योति ने द्वितीय तथा सलौनी, दिव्या एवं खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी विजेताओं को तहत शुभकामनाएं










