महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती व आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ में भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में, महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जन्म जयंती और आर्य समाज की 150वीं स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में “धर्मरक्षा महायज्ञ एवं सनातन संस्कृति सम्मेलन” का आयोजन 19-20 अप्रैल 2025 (शनिवार व रविवार) को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज के पास, जी.ई. रोड, रायपुर में किया जा रहा है। यह आयोजन आर्य समाज की वैदिक परंपराओं के प्रचार-प्रसार तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु एक ऐतिहासिक पहल है।
आर्य समाज का वैश्विक योगदान
1875 में स्थापित आर्य समाज ने अपने 150 वर्षों के कार्यकाल में मानव सेवा, समाज सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य व आध्यात्मिक जागरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए हैं। आज आर्य समाज की लगभग 10,000 सेवा इकाइयाँ (आर्य समाज मंदिर, DAV स्कूल, गुरुकुल, अनाथ आश्रम, अस्पताल, व्यायामशालाएँ, नशा मुक्ति केंद्र आदि) भारत के प्रत्येक राज्य व विश्व के लगभग 40 देशों में सेवा कार्य कर रही हैं।

महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जन्म के 200 वर्ष व आर्य समाज के 150 वर्ष की श्रृंखला में यह आयोजन दिल्ली से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 12 फरवरी 2023 को शुभारंभ किया गया था, जो अब देश-विदेश में विस्तार पा चुका है।
विशिष्ट अतिथि गण
- मुख्य अतिथि:
- माननीय आचार्य देवव्रत जी (राज्यपाल, गुजरात)
- माननीय श्री विष्णुदेव साय जी (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)
- डॉ. रमन सिंह जी (विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़)
- स्वामी धर्मानन्द जी (अनेक गुरुकुलों के संस्थापक)
- अन्य विशिष्ट अतिथि:
- श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री विजय बघेल, श्री देवेंद्र प्रताप सिंह (सांसद)
- श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री गजेन्द्र यादव, श्री रिकेश सेन, श्री संपत अग्रवाल, श्री योगेश्वर राजू सिन्हा (विधायक)
- श्रीमती मिलन चौबे (महापौर, रायपुर)
विशिष्ट संन्यासी व विद्वतजन
- संन्यासीगण:
- पू. स्वामी व्रतानन्द सरस्वती
- स्वामी सच्चिदानन्द सरस्वती
- स्वामी शांतानन्द सरस्वती
- स्वामी विप्रदेव जी व स्वामी नरेन्द्रदेव जी (पतंजलि योगपीठ)
- स्वामी अशोकानन्द जी (योगाचार्य, अंबिकापुर)
- वैदिक विद्वान:
- आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री (अंतर्राष्ट्रीय वेदकथाकार)
- डॉ. अजय आर्य (भिलाई), डॉ. सुदर्शन देव व्रती (उड़ीशा)
- श्री गौतम खट्टर (अध्यक्ष, सनातन महासंघ)
विशेष गुरुकुल आचार्यगण
- आचार्य मुकेश कुमार (कोसरंगी),
- आचार्य राकेश कुमार (तुरंगा),
- आचार्य दिलीप जिज्ञासु (हरिपुर),
- आचार्य अनन्त शास्त्री (नरसिंहनाथ),
- आचार्य भगवान देव (नवप्रभात),
- आचार्य कुंजदेव मनीषी,
- आचार्या पुष्पा वेदश्री,
- आचार्या शारदा जी,
- आचार्य रणवीर जी (गुरुकुल कांसा)

कार्यक्रम विवरण:
दिनांक 19 अप्रैल 2025 (शनिवार)
- प्रातः 8:00 – 9:45 बजे : धर्म रक्षा महायज्ञ
- प्रातः 9:45 – 10:00 बजे : ओ३म् ध्वजारोहण
- प्रातः 11:00 – 1:30 बजे : उद्घाटन सत्र (स्वामी दयानंद जी का जीवन परिचय व आर्य समाज का वर्तमान-भविष्य)
- अपराह्न 3:00 – 5:00 बजे : वैदिक सनातन धर्म – चुनौतियाँ और समाधान
- सायं 5:00 – 7:00 बजे : आर्य वीर दल का शक्ति प्रदर्शन
- सायं 7:00 – 9:00 बजे : सांस्कृतिक कार्यक्रम
दिनांक 20 अप्रैल 2025 (रविवार)
- प्रातः 8:00 – 10:00 बजे : धर्म रक्षा महायज्ञ
- प्रातः 10:00 – 11:00 बजे : सांस्कृतिक भजन
- प्रातः 11:00 – 1:30 बजे : विषय – “भौतिकता की चकाचौंध में सनातन संस्कृति से विमुख होती युवा पीढ़ी”
- अपराह्न 3:00 – 5:00 बजे : “परिवार के लिए वैदिक संस्कारों का महत्व”

संगठन एवं व्यवस्थापकगण:
- रूपनारायण सिन्हा – संयोजक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ योग आयोग
- रामकुमार पटेल – प्रधान, छ.ग. प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा
- राकेश दुबे – सदस्य, योग आयोग
- अवनीभूषण पुरंग – मंत्री, छ.ग. प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा
- आचार्य जीववर्धन शास्त्री – मंत्री, राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा
- कपिलदेव शास्त्री – उपमंत्री
- जगबन्धु शास्त्री – कोषाध्यक्ष
सभी धर्मप्रेमी जनों से विनम्र आग्रह:
यह आयोजन केवल एक सम्मेलन नहीं, अपितु एक वैदिक चेतना का महोत्सव है। आइए, धर्म रक्षा महायज्ञ में आहुति देकर पुण्य के भागी बनें और सांस्कृतिक, वैदिक और आध्यात्मिक चेतना को पुष्ट करें। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक सहभागिता करें, और राष्ट्र के वैदिक पुनर्जागरण में अपना योगदान दें।
आपके आगमन की प्रतीक्षा में,
सादर आमंत्रण सहित।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
.










