पथ के कष्ट उठाकर आए
पथ के कष्ट उठाकर आए
किया बहुत उपकार।
है शुभ स्वागत आपका बारम्बार ॥
सत्य उपदेश के
वचनामृत से ज्ञान मिले।
आज आप से हम सब
को बरदान मिले।
जीवन सफल बनालें
अपना करले बेड़ा पार….।
चरणधूल से कोना-
कोना शुद्ध किया।
आज आपने इस
आंगन में दर्श दिया।
धन्यवाद दें किन शब्दों
में प्रकट करें आभार…..।
श्रद्धा के हैं सुमन
भावना का चन्दन।
हम भोले बालक करते
हैं अभिनन्दन।
पलक पावड़े अर्थनयन
जल मन की वन्दनवार..।










