ओम् है परम पिता का नाम

0
148

ओम् है परम पिता का नाम

ओम् है परम पिता का नाम,
भजलो प्यारे ओ३म् का नाम।
चाहे सुबह हो चाहे शाम,
भज लो प्यारे ओ३म् का नाम ।।

१. ओ३म् हे वेदों का वरदान,
ओ३म् का नाद है ब्रह्म समान।
ओ३म् है जीवन ओम है प्राण,
ओ३म् में रहते स्वयं भगवान ।
ओ३म् का सुमरो आठो याम,
भज लो प्यारे ओ३म् का नाम ।।

२. ओ३म् की ध्वनि है अति पावन,
ओ३म् का मंत्र है मन भावन।
ओ३म् का अक्षर है अनुपम,
ये सृष्टि का शब्द प्रथम ।
इस पे न्योछावर शब्द तमाम,
भजलो प्यारे ओ३म् का नाम ।।

३. ओ३म् कहो ओंकार कहो,
शब्द ये बारम्बार कहो ।
ओ३म् की महिमा अपरम्पार,
ओ३म् करेगा बेड़ापार।
जीतोगे जीवन संग्राम,
भज लो प्यारे ओ३म् का नाम ।।

४. मनुष्य जनम पाने वालों,
जीवन धन्य बना डालो।
इत उत नाहक मत दौड़ो,
ओ३म् से निज नाता जोड़ो।
निश्चय ही होगा शुभ परिणाम,
भज लो प्यारे ओ३म् का नाम ।।

५. ओ३म् का नाम है प्रभु का नाम,
ओ३म् है परमानन्द का धाम।
ओ३म् का सुमरण है अनमोल,
ऋषि मुनियों ने देखा तोल।
ओ३म् है चंचल इसकी लगाम,
भजलो प्यारे ओ३म् का नाम ।।

माँगों उसी से जो दे खुशी से
और न कहे किसी से।