“आर्य समाज ने किया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सम्मान:”

0
88
arya samaj ne kiya mukhymantri Rekha Gupta ka Samman

आर्य समाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का किया अभिनंदन

हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए – रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री दिल्ली

arya samaj ne kiya mukhymantri Rekha Gupta ka Samman
arya samaj ne kiya mukhymantri Rekha Gupta ka Samman

नई दिल्ली, 30 मार्च 2025: केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य के नेतृत्व में आर्य समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट की और उन्हें नववर्ष विक्रमी संवत 2082 की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने उनके कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि दिल्ली में विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आर्य समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति का गौरव अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज इसकी आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने संगठन को अपनी शुभकामनाएँ दीं और समाज सुधार की दिशा में आर्य समाज के योगदान की सराहना की।

arya samaj ne kiya mukhymantri Rekha Gupta ka Samman

इस अवसर पर अशोक विहार, दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आर्य समाज एक राष्ट्रवादी संगठन है, जो समाज में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवा शक्ति को जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आर्य समाज के भजनों की मधुर प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिनमें प्रवीण आर्य और पिंकी के भजन विशेष रूप से सराहे गए।

arya samaj ne kiya mukhymantri Rekha Gupta ka Samman

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेन्द्र भाई, वेद प्रकाश आर्य, रामकुमार आर्य, आस्था आर्य, सुरेश आर्य, प्रेम सचदेवा, जीवन लाल आर्य, आशा भटनागर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने आर्य समाज के उद्देश्यों और राष्ट्रहित में इसके योगदान की सराहना की।

साभार: प्रवीण आर्य