आर्य समाज स्थापना दिवस एवं नव संवत्सर उत्सव – 2025
📍 स्थान: आर्य समाज मंदिर, बजाजा बाजार, अलवर
📅 तिथि: 30 मार्च 2025, रविवार
🙏 आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं! 🙏
आर्य समाज के स्थापना दिवस एवं नव संवत्सर 2082 के शुभारंभ के अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन पर्व पर विशेष यज्ञ, भजन, वेदोपदेश, ओ३म् ध्वजारोहण एवं ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संपूर्ण विवरण:
प्रातः 7:30 – 9:00 बजे | विशेष यज्ञ
विशेष यज्ञ का आयोजन श्री धर्मपाल आर्य एवं श्री रमेशचुघ के संरक्षण में किया जाएगा। यज्ञ के ब्रह्मा श्री सत्यवीर आर्य, प्रधान संचालक सार्वदेशिक आर्य वीर दल होंगे।
यज्ञ व्यवस्था का विशेष ध्यान पं. धर्मेन्द्र शास्त्री,श्रीमती रेखा छोकरा,प्रतीक आर्य एवं ओमवीर आर्य जी करेंगे।
प्रातः 9:15 बजे | ओ३म् ध्वजारोहण
आर्य समाज के झंडे ओ३म् ध्वज का ध्वजारोहण सम्मानपूर्वक किया जाएगा, जो सत्य, धर्म और ज्ञान के प्रतीक के रूप में फहराया जाएगा।
प्रातः 9:30 – 11:30 बजे | भजन एवं वेदोपदेश
इस सत्र में वैदिक विद्वानों द्वारा वेदों के ज्ञान से ओत-प्रोत उपदेश दिए जाएंगे। विशेष रूप से भजनोपदेशक एवं वैदिक विद्वान डॉ. बलवंत शास्त्री जी का प्रवचन होगा। भजनों और उपदेशों के माध्यम से जीवन को धर्ममय और सद्गुणों से परिपूर्ण बनाने का संदेश दिया जाएगा।
ऋषि लंगर , दोपहर 11:30 बजे से
कार्यक्रम के उपरांत ऋषि लंगर की व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। यह लंगर समाज में समरसता और भाईचारे को बढ़ाने का प्रतीक होगा।

विशेष अवसर पर विशेष आमंत्रण
इस अवसर पर अलवर की समस्त आर्य समाजों एवं आर्य शिक्षण संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजन की संयोजन समिति के प्रमुख सदस्य इंजी. सुरेश दरगन, भीमसेन सचदेवा, मुनिया यादव, विनीत तनेजा, प्रेमलता आर्य, सार्थक गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग इसमें विशेष योगदान देंगे।
संपर्क सूत्र:
📲 प्रधान: 7014487811
📲 मंत्री: 9413912931
🌟 “कृण्वन्तो विश्वमार्यम्” – विश्व को आर्य बनाएं! 🌿
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
.










