आर्य समाज कुल्छा खुर्द, मीरगंज (बरेली) का वार्षिकोत्सव
।। कृण्वन्तो विश्वमार्यम् ।।
वेदो अखिलोधर्ममूलम
ॐ विश्वानि देव सवितर्चुरितानि परासुव। यद् भद्रं तन्न आ सुव ॥ – ऋग्वेद 3.3
ज्ञान के अभाव से दुःख भोगता संसार है। वेद ही संसार में सज्ञान का भण्डार है।
बन्धुवर,
सभी धर्म प्रेमी सज्जनों को यह जानकर हर्ष होगा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आर्य समाज कुल्छा खुर्द (मीरगंज), जनपद-बरेली अपना वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में व्याप्त अंधविश्वास, रूढ़िवादिता, मद्यपान, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, मृत्युभोज, अस्पृश्यता, भेदभाव आदि कुरीतियों का निवारण कराना है। साथ ही, ऋषि दयानंद द्वारा प्रचारित वेदों का यथार्थ ज्ञान जन-जन तक पहुँचाना, यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कराना एवं नारी जागरण तथा राष्ट्र रक्षा हेतु मानवीय गुणों के आधार पर सत्कर्म करने की प्रेरणा देना है।
आमंत्रित विद्वान
- पं० उदयराज आर्य (भजन उपदेशक, बदायूँ)
- श्रीमती आचार्या पुष्पा शास्त्री (भजन उपदेशिका, बदायूँ)
- पं० ज्ञानदेव आर्य (भजन उपदेशक, बदायूँ)
- श्री कीर्ति पाल आर्य (ढोलक वादक, रामपुर)
कार्यक्रम विवरण
स्थान: कुल्छा खुर्द, मीरगंज, जनपद-बरेली
तिथि: 17 मार्च 2025 से 19 मार्च 2025
- यज्ञ: प्रातः 8:00 बजे से 10:30 बजे तक
- भजन एवं उपदेश: दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
- भजन एवं उपदेश: सायं 5:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक
निवेदक एवं स्वागतकर्ता
समस्त आर्य समाज परिवार एवं ग्रामवासी
संपर्क सूत्र
📞 9412510973, 8057349708, 9634365835
📞 9012085074, 7017839126, 9761882106, 9568042836
आप सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से अनुरोध है कि इस आयोजन में सपरिवार पधारकर यज्ञ, भजन और उपदेश का लाभ उठाएँ।
🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇🎶
.










