जनचेतना महायज्ञ:2025 मेरठ

0
108
Jan Chetna mahayagya meerut

युगप्रर्वतक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की जय

ॐ सच्चिदानन्देश्वराय नमो नमः

जनचेतना महायज्ञ

चैत्र शुक्ल प्रतिपदाविक्रम संवत 2082

एक पावन दिवस, जो न केवल सृष्टि के प्रथम दिवस के रूप में विख्यात है, बल्कि अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी भी है। इस दिन—

🔹 मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ।
🔹 सम्राट विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रांताओं पर विजय प्राप्त की।
🔹 महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की।
🔹 डा. हेडगेवार का जन्मदिवस भी इसी दिन आता है।

कार्यक्रम विवरण

📅 रविवार, 30 मार्च 2025
प्रातः 7:30 से
📍 महाराणा प्रताप प्रांगण (जीमखाना मैदान), मेरठ

संत शिरोमणि, तपोनिष्ठ संन्यासी, वेदों के मर्मज्ञ स्वामी विवेकानंद सरस्वती (कुलाधिपति, गुरुकुल प्रभात आश्रम) के सान्निध्य में यह 29वाँ, 521 कुण्डीय ब्रह्मत्व महायज्ञ संपन्न होगा।

आपका निमंत्रण


इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार यजमान (निःशुल्क) बनें एवं अपने मित्रों, संबंधियों तथा आत्मीयजनों को भी यजमान बनने के लिए प्रेरित करें।

⚜️ भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का सम्मान करते हुए कृपया भारतीय वेशभूषा में पधारें।

आइए, इस पावन यज्ञ में सम्मिलित होकर वेदों की ज्योति जलाएं और राष्ट्र को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करें!

🚩 सत्य सनातन वैदिक धर्म की जय 🚩

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶

.