आदरणीय महानुभाव,
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महर्षि दयानन्द बोधोत्सव पर्व आर्य समाज महर्षि दयानन्दगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अतः परिवार के सभी सदस्यों और इष्टमित्रों सहित पधारें।
📜 कार्यक्रम विवरण
🗓 दि. 2 मार्च 2025, रविवार
🌞 देवयज्ञ
🕣 प्रातः 8:30 से 9:30
यज्ञ ब्रह्मा : मुनि सत्यव्रत जी / आचार्य रामलालजी शास्त्री
🎶 भजन
🕤 प्रातः 9:30 से 10:00
गायनकर्ता: हरीश जी शर्मा, दिलीप जी आर्य
🙋 अतिथि परिचय
🕙 प्रातः 10:00 से 10:15
परिचयकर्ता: रामचन्द्र जी आर्य
🎤 विशिष्ट अतिथि
🕙 प्रातः 10:15 से 10:30
मुख्य अतिथि: मा. गोलू शुक्ला जी (विधायक)
📖 प्रवचन (मुख्य वक्ता)
🕥 प्रातः 10:30 से 11:15
आचार्य विष्णुमित्र जी वेदार्थी, बिजनौर (उ.प्र.)
⚖ न्यायमूर्ति श्री वीरेन्द्रदत्त जी ज्ञानी
(पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय)
🕦 प्रातः 11:15 से 11:45
🏅 सम्मान समारोह एवं विशेष सानिध्य
🕦 प्रातः 11:45 से 12:15
🙏 आभार एवं शांति पाठ
🕛 प्रातः 12:15 से 12:30
श्री प्रकाश जी आर्य
🍽 कार्यक्रम पश्चात् भोजन प्रसादी
📍 स्थान:
आर्य समाज महर्षि दयानंदगंज
🏛 18, गंजी कंपाउंड, नगर निगम के पास, इंदौर
🌟 आयोजक एवं सहयोगी संस्थाएँ
🔹 आर्य समाज, मल्हारगंज
🔹 आर्य समाज, संयोगितागंज
🔹 श्रद्धानंद बाल आश्रम (कोठारी मार्केट)
🔹 आर्य समाज, मोहता नगर
🔹 आर्य समाज, संचार नगर
🔹 आर्य समाज, सिंधी कॉलोनी
🔹 आर्य समाज, मुसाखेड़ी
🚩महर्षि दयानन्द सरस्वती एवं आर्य समाज पर महापुरुषों के विचार 🚩

✅ “हमें व्रत लेना चाहिए कि महर्षि दयानन्द सरस्वती के बताए मार्ग पर चलकर हम देश को सच्चा सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करेंगे।”
– डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
✅ “हमारे समाज की समस्त विभेदकारी बातों का सामना महर्षि दयानन्द के बताए मार्ग पर चलकर ही किया जा सकता है।”
– डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
✅ “आज देश में जो भी कार्य चल रहे हैं, उनका मार्ग स्वामी दयानन्द जी वर्षों पूर्व बता गए हैं।”
– सरदार वल्लभभाई पटेल
✅ “स्वामी दयानन्द उन महान व्यक्तियों में से एक हैं, जिन्होंने नवीन भारत का निर्माण किया है। हिन्दू जाति का सुधार करने में आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान है।”
– नेताजी सुभाषचन्द्र बोस
✅ “स्वामी दयानन्द वस्तुतः ऋषि, महान समाज सुधारक और सच्चे देशभक्त थे।”
– वीर सावरकर
✅ “स्वामी दयानन्द मेरे गुरु हैं, मैंने संसार में केवल उन्हीं को गुरु माना है। वे मेरे धर्म-पिता हैं और आर्य समाज मेरी धर्म-माता है। इन दोनों की गोदी में पला हूँ। इस बात का मुझे गर्व है कि मेरे गुरु ने मुझे स्वतंत्रता का पाठ पढ़ाया।”
– लाला लाजपतराय
✅ “महर्षि दयानन्द सरस्वती सर्वप्रथम व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीयों के लिये स्वतंत्रता का उद्घोष किया था और इसलिये जब भारतमाता का स्वराज्य मन्दिर स्थापित किया जाएगा तो उसमें सर्वोत्तम स्थान महर्षि दयानन्द को दिया जाएगा।”
– श्रीमती एनीबेसेन्ट
✅ “भारत के महापुरुषों की गणना पर्वत श्रेणियों से की जावे तो महर्षि दयानन्द का स्थान सर्वोच्च पर्वत एवरेस्ट से करनी चाहिये।”
– महर्षि अरविन्द
✅ “ऋषि दयानन्द जाज्वल्यमान नक्षत्र थे जो भारतीय आकाश पर अपनी अलौकिक आभा से चमके और गहरी निद्रा में सोए हुए भारत को जागृत किया।”
– लोकमान्य तिलक
✅ “संसार का उपकार करना आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य है, अर्थात् शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति करना।”
– महर्षि दयानन्द सरस्वती
🌟 निवेदक :
📢 आर्योदय वैदिक पर्व समिति, इन्दौर
📞 संपर्क सूत्र:
🔹 मंत्री: रूपनारायण मालवीया – 📱 99938 29106
🔹 कोषाध्यक्ष: पीयुष शुक्ला – 📱 94258 63863
🔹 प्रधान: हरीश शर्मा – 📱 94250 66749
🙏ओ३म🙏
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










