हमारे देश में भगवन् भले इन्सान पैदा कर
हमारे देश में भगवन्
भले इन्सान पैदा कर
सकल सुख सम्पदा वाली
सुखी सन्तान पैदा कर
यहाँ पर ब्रह्मवर्चस्वी
कुशल विद्वान् ब्राह्मण हों
धनुर्धर वीरवर योद्धा
महारथियों के वर्णन हों
प्रशासक दुष्ट खल नाशक
महा बलवान् पैदा कर
हमारे देश में भगवन्
भले इन्सान पैदा कर
सकल सुख सम्पदा वाली
सुखी सन्तान पैदा कर
दुधारू स्वस्थ गौवें हों
अश्व और बैल बलशाली
विजेता पुरुष रथवाही
गृहणियाँ सुघड़ घर वाली
घरों में सभ्यता वाले
युवक यजमान पैदा कर
हमारे देश में भगवन्
भले इन्सान पैदा कर
सकल सुख सम्पदा वाली
सुखी सन्तान पैदा कर
जहाँ जिस वक्त हम चाहें
वहाँ बादल बरस जाएँ
फलों से युक्त औषधियाँ
जहाँ जायें सरस जाएँ
सदा नीरोग रहने के
सभी सामान पैदा कर
हमारे देश में भगवन्
भले इन्सान पैदा कर
सकल सुख सम्पदा वाली
सुखी सन्तान पैदा कर
हमें वह प्राप्त हो जाये
जहाँ जिसकी जरूरत हो
मगर जो प्राप्त हो उसकी
सुरक्षा की भी सूरत हो
“पथिक” स्वाध्याय सत्संग का
सदा सद्-ज्ञान पैदा कर
हमारे देश में भगवन्
भले इन्सान पैदा कर
सकल सुख सम्पदा वाली
सुखी सन्तान पैदा कर










