हिन्द देश का प्यारा झंडा
हिन्द देश का प्यारा झंडा
हिंद देश का प्यारा झंडा ऊंचा सदा रहेगा
ऊंचा सदा रहेगा
तूफानों से और विपद् से
भी यह नहीं झुकेगा
ऊंचा सदा रहेगा
ऊंचा सदा रहेगा।
हिंद देश का
केसरिया बल भरने वाला
सादा है सच्चाई
हरा रंग है हरी हमारी
धरती की अंगड़ाई
और चक्र कहता कि हमारा
कदम कभी ना रुकेगा
ऊंचा सदा रहेगा
ऊंचा सदा रहेगा
हिंद देश का…….
हम कितने सुख सपने लेकर
इसको फहराते हैं
झंडे पर मर मिटने की
कितनी शपथें खाते हैं
सत्य न्याय के लिए हमारा
लोहू सदा बहेगा
ऊंचा सदा रहेगा
ऊंचा सदा रहेगा
हिंद देश का…….










