81वाँ आदर्श जीवन निर्माण शिविर का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन : सांताक्रूज़ (प.), मुंबई

0
30

अति प्रसन्नता का विषय है कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी आर्यवीर दल, मुंबई द्वारा “81वाँ आदर्श जीवन निर्माण शिविर” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बालकों के सर्वांगीण विकास, उत्तम संस्कार, शारीरिक सुदृढ़ता, बौद्धिक उन्नति एवं सामाजिक जागरूकता को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाता है।

“संस्कारों से ही व्यक्ति महान बनता है” इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए यह शिविर युवाओं के जीवन को सही दिशा प्रदान करने का एक श्रेष्ठ माध्यम है।


आयु सीमा

शिविर में 12 वर्ष से 22 वर्ष तक के बालक भाग ले सकते हैं।
यह शिविर केवल बालकों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

शिविर शुल्क

शिविर शुल्क ₹1500/- निर्धारित किया गया है।


आवासीय सुविधा

यह शिविर पूर्णतः आवासीय (Residential) होगा, जिससे प्रतिभागियों को अनुशासित वातावरण में निरंतर प्रशिक्षण और संस्कार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

तिथि

यह शिविर रविवार, 26 अप्रैल 2026 से रविवार, 3 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

स्थान

आर्य समाज, सांताक्रूज़ (प.), मुंबई – 400054


शारीरिक प्रशिक्षण

प्रतिभागियों को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने हेतु निम्नलिखित प्रशिक्षण दिए जाएंगे :

  • सर्वांग सुंदर व्यायाम
  • योगासन
  • ध्यान
  • जूडो
  • कराटे
  • सूर्य नमस्कार
  • भूमि नमस्कार
  • दण्ड बैठक
  • लेजिम
  • डम्बल
  • लाठी प्रशिक्षण
  • भाला
  • स्केटिंग
  • तलवार प्रशिक्षण
  • धनुष विद्या
  • गन शूटिंग
  • रस्सा मल्लखम्भ

बौद्धिक प्रशिक्षण

बौद्धिक विकास के लिए शिविर में विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं :

  • स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय
  • संगीत
  • भाषण कला
  • रचनात्मक सोच
  • कला एवं ड्रॉइंग
  • वैदिक गणित
  • संध्या
  • हवन
  • संस्कृत श्लोक एवं मंत्र
  • हमारे महापुरुषों की जानकारी
  • वैदिक सिद्धांतों का अध्ययन

सामाजिक एवं नैतिक प्रशिक्षण

प्रतिभागियों के चरित्र निर्माण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को मजबूत करने हेतु निम्नलिखित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा

    • देश भक्ति
    • अनुशासन
    • माता-पिता के प्रति कर्तव्य
    • व्यावहारिक ज्ञान
    • परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी
    • दूसरों की सहायता
    • पर्यावरण संरक्षण
    • उत्तम आचरण एवं नैतिक मूल्य

    महत्वपूर्ण सूचना

    शिविर में स्थान सीमित हैं, अतः इच्छुक प्रतिभागी शीघ्र ही गूगल फॉर्म भरकर अपना स्थान सुनिश्चित करें।

    पंजीकरण लिंक :
    https://forms.gle/KdDkUHdmkXP4Jtj56

    संपर्क सूत्र

    नरेन्द्र शास्त्री – 9869113402
    धर्मधर आर्य – 9029421718


    🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶