60 दिवसीय वैदिक विवेक क्रैश कोर्स
दिनांक: 24 अक्टूबर से 24 दिसंबर 2025
आयोजक: आत्मोन्नति केन्द्र, तपोभूमि, ग्राम-भड़ताना, जिला-जींद, हरियाणा
केवल युवकों हेतु (आयु 18 से 40 वर्ष)
पाठ्यक्रम की विशेषताएँ:
➡️ पूर्णतः निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण
➡️ श्रद्धा, ज्ञान और व्यवहार में वैदिक जीवनशैली का समावेश
➡️ प्राचीन ऋषि परंपरा पर आधारित आधुनिक जीवन के लिए उपयुक्त पाठ्यविधान
➡️ संकल्प से सिद्धि तक – आत्मोन्नति की दिशा में सशक्त कदम
मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण
- आचार्य आशीष आर्य (दर्शनाचार्य)
- आचार्य आत्मप्रकाश आर्य
- अन्य अनुभवी प्रशिक्षकगण
पात्रता (योग्यता):
- न्यूनतम 12वीं कक्षा में 75% अंक (स्नातक को प्राथमिकता दी जाएगी)
- सनातन वैदिक धर्म एवं ऋषि परंपरा में निष्ठा व जिज्ञासा
- 12वीं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹5000/- मासिक छात्रवृत्ति (दो माह तक)
क्या-क्या सीखेंगे आप?
🔹 वैदिक योग, ध्यान, संध्या, यज्ञ-विधि व सिद्धांतों का गहन अभ्यास
🔹 ब्रह्मचर्य का व्यवहारिक एवं तात्त्विक अभ्यास
🔹 चिंता, तनाव और मानसिक अशांति से मुक्ति पाने की वैज्ञानिक विधियाँ
🔹 व्यक्तित्व विकास (Personality Development) के लिए विशेष सत्र
🔹 तर्क, विवेक और आत्मचिंतन के द्वारा सत्य और असत्य का निर्णय करने की क्षमता
🔹 ध्यान की वैज्ञानिक पद्धतियाँ एवं आत्म-साक्षात्कार की दिशा में प्रथम कदम

संपर्क करें (WhatsApp को प्राथमिकता दें):
- महेन्द्र आर्य – 📱 78308-59374
- आचार्य आत्मप्रकाश आर्य – 📱 94677-36177
निवेदक:
आचार्य आशीष आर्य
एवं आत्मोन्नति परिवार
यदि आप वैदिक दर्शन को आत्मसात कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहते हैं, तो यह 60 दिवसीय जीवन निर्माण यात्रा आपके लिए वरदान सिद्ध हो सकती है।
मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे👇👇










