42 वाॅं वैचारिक क्रांति शिविर: दिल्ली

0
60

42वाँ वैचारिक क्रान्ति शिविर – राष्ट्र निर्माण की ओर एक सशक्त कदम

दिल्ली, 23 मई 2025
देश के विद्यार्थियों में संस्कार, राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 42वाँ वैचारिक क्रान्ति शिविर का आयोजन आर्य समाज मंदिर, महात्मा हंसराज मार्ग, मेन बाजार, रानी बाग, दिल्ली-110034 में किया गया है। यह शिविर दिनांक 23 मई से 01 जून 2025 तक चलेगा।

इस शिविर का आयोजन अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ (2जि0) द्वारा किया जा रहा है, जो बीते 57 वर्षों से देश के विभिन्न ग्रामिण और वनवासी क्षेत्रों — जैसे असम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं राजस्थान आदि — में शिक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु सतत कार्यरत है।


शिविर कार्यक्रम:

  • उद्घाटन समारोह: शुक्रवार, 23 मई 2025 — सायं 6.00 बजे
  • संकल्प दिवस: रविवार, 25 मई 2025 — प्रातः 10.00 बजे
  • समापन समारोह: रविवार, 01 जून 2025

शिविर का उद्देश्य:

शिविर में देश के विभिन्न प्रांतों से चयनित युवक एवं युवतियों को दिल्ली बुलाकर भारतीय संस्कृति, सभ्यता, वेदिक ज्ञान, तथा चरित्र निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाता है।
इन प्रतिभागियों को यज्ञोपवीत संस्कार के माध्यम से यह बताया जाता है कि यज्ञोपवीत कैसे हमारी प्राचीन संस्कृति और जीवनशैली का प्रतीक है।
उन्हें पाखंड, प्रलोभन और मिथ्या आकर्षणों से दूर रहकर अपने संस्कार, धर्म और संस्कृति की रक्षा करना सिखाया जाता है।


आपकी भागीदारी और सहयोग की अपील:

आर्य समाज व अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ आप सभी धर्मप्रेमी, राष्ट्रभक्त और समाजसेवी जनों से निवेदन करता है कि इस पावन राष्ट्र-यज्ञ में तन, मन और धन से यथासंभव सहयोग करें।
कृपया निर्धारित तिथियों में शिविर स्थल पर पधार कर शिविरार्थियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।


शिविर में भाग लेने या सहयोग हेतु संपर्क करें:

  • जोगिन्दर खट्टर: 9810040982
  • जीववर्धन शास्त्री: 8209387906

निवेदकगण:

  • सुरेन्द्र कुमार आर्य – प्रधान
  • जोगिन्दर खट्टर – महामंत्री
  • नीरज आर्य – कोषाध्यक्ष
  • जीववर्धन शास्त्री – शिविर संयोजक

स्थान: आर्य समाज मंदिर, महात्मा हंसराज मार्ग, रानी बाग, दिल्ली-110034
आयोजक: अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ (2जि0)

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶