आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय, आबू पर्वत
३६वाँ वार्षिकोत्सव
आगामी दिनांक – २२, २३ एवं २४ मई २०२६
मान्यवर महोदय !
सादर नमस्ते।
अत्यन्त हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि स्मृतिशेष त्यागी, तपस्वी, संन्यासी पूज्य स्वामी धर्मानन्द जी सरस्वती द्वारा संस्थापित आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय, आबू पर्वत का ३६वाँ वार्षिकोत्सव आगामी दिनांक २२, २३ एवं २४ मई २०२६ (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) को बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।
(तदनुसार ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी, सप्तमी एवं अष्टमी, विक्रम संवत् २०८३) इस त्रिदिवसीय समारोह में महायज्ञ, प्रखर विद्वानों द्वारा वेदोपदेश, भजन, सत्संग एवं विद्वत् सम्मान आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा नाटिका मंचन, गम्भीर शास्त्रार्थ, ओजस्वी व्याख्यान तथा शौर्यपूर्ण व्यायाम प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण यथासमय आपको प्रेषित किया जाएगा।
अतः आपसे सविनय निवेदन है कि गुरुकुल के ३६वें वार्षिकोत्सव समारोह में सपरिवार पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें, ब्रह्मचारियों का उत्साहवर्धन करें तथा ऋषि ऋण से उऋण होने के इस पावन एवं पुनीत कार्य में सहभागी बनें।
आपके आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कृपया अपने आगमन की सूचना निम्न मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सएप अथवा कॉल के माध्यम से अवश्य प्रदान करें।
सम्पर्क सूत्र :
📞 9414589510
📞 8005940943
।। निमन्त्रक ।।
समस्त न्यासीगण एवं आर्ष गुरुकुल परिवार
आबू पर्वत (राजस्थान)
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
























