भरतपुर में हुआ 11 कुण्डीय विश्व शान्ति यज्ञ का आयोजन

0
87

महर्षि दयानन्द सरस्वती की वैदिक परंपरा के संदेशों का हुआ प्रचार-प्रसार

भरतपुर, राजस्थान – धर्म, शांति और वैदिक संस्कृति के उत्थान हेतु श्री प्रकाश आर्य मैमोरियल सोसायटी के तत्वावधान में भरतपुर के आर्य फॉर्म हाउस, भरताई मोड़ (मॉडर्न स्कूल के सामने, आगरा रोड) पर एक 11 कुण्डीय विश्व शान्ति यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।

इस यज्ञ के ब्रह्मा व उपदेशक के रूप में आचार्य मोहन आर्य (श्रुतबन्धु), आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय, नर्मदापुरम (मध्यप्रदेश) से पधारे। उन्होंने यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ के आध्यात्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती का जीवन सत्य, वेद और राष्ट्र कल्याण को समर्पित था, और यज्ञ जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज को पुनः वैदिक मूल्यों से जोड़ा जा सकता है।

आयोजक के रूप में महेश आर्य, धनेश आर्य और सत्यदेव आर्य (पूर्व प्रधान, जिला आर्य उप-प्रतिनिधि सभा, भरतपुर) की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्य समाज के अनुयायी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने आह्वान किया कि वैदिक परंपरा और यज्ञ की संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व में शांति, समरसता और आध्यात्मिक उन्नति को बढ़ावा देना रहा।

आचार्य मोहन आर्य ने अंत में सभी को वैदिक जीवनशैली अपनाने, नियमित यज्ञ करने और समाज सुधार में योगदान देने का आह्वान किया।

कृण्वन्तो विश्वमार्यम् – इस वैदिक मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶